छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम एवं महिला सुरक्षा योजनाओं पर हुआ संवाद …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 1:36 PM
f X W

धरमपुर में महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर, बेटियों व महिलाओं को दी गई अधिकारों की जानकारी
हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112 सहित सखी वन स्टॉप सेंटर की भी दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर/। महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण (हब) द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर में सहारा महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित महिलाओं व विद्यार्थियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 एवं 112 की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना एवं अन्य महिला हितैषी योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया गया।

             इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला बाल संरक्षण अधिकारी  मनोज जायसवाल, जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोमी कुजूर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पंधी में महरा वस्त्रकार समाज की अहम बैठक, आसपास के कई गांवों से पहुंचे समाजजन; संगठन को मजबूत करने पर मंथन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins