छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : नशामुक्त भारत अभियान: सूरजपुर में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 1:34 PM
f X W

लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 250 प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा‘
सूरजपुर/। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विजन‘ एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
             युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, चित्रकला तथा ऑनलाइन नारा लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा इससे दूर रहने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, जागरूकता एवं उत्साह विशेष रूप से देखने योग्य रहा। इन प्रतियोगिताओं में  शंभु प्रसाद निषाद,  रामचन्द्र सोनी तथा  राम कुशल तिवारी निर्णायक मंडल के सदस्य रहे तथा कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में योग को स्वस्थ एवं नशा मुक्ति जीवन का प्रभावी माध्यम बताते हुए विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को तनावमुक्त जीवन, आत्मसंयम तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और समाज में जनजागरूकता के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

                कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, जिला मिशन समन्वयक  मनोज साहू, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  आलोक भवाल, उप संचालक  अजय सिंह, प्राचार्य  मनोज झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने के साथ हुआ।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins