छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : रघुनाथपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर, हड्डी-जोड़ों के दर्द व वृद्धजनों को मिली राहत …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 12:54 PM
f X W

सूरजपुर/। राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर तथा वयोमित्र योजना के तहत विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम रघुनाथपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. कीर्ति एवं झूलसिंह कंवर (एमपीडब्ल्यू) ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन, विशेषकर वृद्धजनों को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना रहा।

            शिविर में हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, गठिया, मांसपेशियों से संबंधित विकारों तथा वृद्धजन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही योग, संतुलित आहार एवं नियमित दिनचर्या के महत्व के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 19 मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आर्थिक संबलता का बनी उत्कृष्ट उदाहरण, 2.50 लाख रूपए की अतिरिक्त आय

Related Articles

2

Back to top button