छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : वकील से 47 लाख की साइबर ठगी …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 11:20 AM
f X W

बिलासपुर. ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक वकील से 47.60 लाख रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित की फेसबुक पर दो महिलाओं से पहचान हुई थी, जिन्होंने निवेश पर करोड़ों रुपये का लाभ होने का दावा किया. जब पीड़ित ने निवेश की गई राशि निकालने की कोशिश की तो उससे और पैसे जमा कराने की मांग की गई. इंकार करने पर उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया. वहीं, एक अन्य युवक भी साइबर ठगी का शिकार हुआ, जिससे 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई. मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के गोबरीपाट स्थित डीएवी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान राजकीय गीत नहीं गाने पर छात्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर छात्र के पालक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्कूलों में शारीरिक दंड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रदेश के सभी स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रगान के साथ राजकीय गीत का भी नियमित गायन शुरू किया गया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में बदमाशों पर शिकंजा, 2 दिन में 10 आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins