छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 50 से ज्यादा संस्था, ट्रस्ट ने एग्री स्टेक में नहीं कराया है पंजीयन…

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:31 AM
f X W

राजनांदगांव , जिलेभर में संस्था व ट्रस्टों के माध्यम से सरकारी घांस भूमि, राजगामी की भूमि में खेती करने वाले किसान एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं कराने पर धान बेचने से वंचित होंगे। विगत वर्ष जिले में ऐसे 2036 किसानों को एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन की छूट दी गई थी। इस बार पंजीयन अनिवार्य है।

Advertisement
Advertisement

इसमें कुमरदा, घुमका, छुरिया, डोंगरगांव, राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत खेती करने वाले किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है। समर्थन मूल्य पर धान बचने वर्तमान में एग्री स्टेक पंजीयन किया जा रहा है। इस बार ऑनलाइन डिजिटल फसल सर्वे के बिना किसान धान नहीं बेच पाएंगे।

नए खरीफ रकबे का ई-क्रॉप सर्वे किया जाएगा। किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। डिजिटल सत्यापन 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलेगा, रिकॉर्ड को अपडेट करेंगे। इस बार धान खरीदी डिजिटल व्यवस्था के तहत होगी।

फोटो लेकर डिजिटल सत्यापन करेगी टीम धान खरीदी को पारदर्शी बनाने राज्य सरकार ने ई-क्रॉप सर्वे को अनिवार्य किया है। सर्वे टीम इस बार खेतों में ऑनलाइन सर्वे करेगी। नए नियम से फर्जी पंजीयन,गलत रकबे की समस्या नहीं रहेगी। इसमें भूमि रिकॉर्ड, फसल की डिटेल रहती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के जंगलों में प्लास्टिक फेंका तो खैर नहीं, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins