छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी पदमुक्त

By lokesh sharma|23 Oct 2026, 4:21 PM
f X W

0 प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जारी किया आदेश,*

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजनांदगांव जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी को उनके पद से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह कार्यवाही संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला संगठन के वरिष्ठ जनों की अनुशंसा पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं हाथापाई के मामले को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषि देव चौधरी को जिला मंत्री पद से विमुक्त करने का निर्णय लिया है।

पार्टी नेतृत्व की इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button