छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : पाइल्स मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल में परिजनों का हंगाम …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:05 AM
f X W

रायगढ़। जिले के खरसिया सिविल अस्पताल में पाइल्स का ऑपरेशन कराने गए युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर को दिए आवेदन में मृतक तामेश्वर शर्मा के पिता रावेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा तामेश्वर शर्मा 25 जून को पाइल्स का ऑपरेशन कराने खरसिया सिविल अस्पताल गया था। वहां डॉ. विक्रम राठिया और डॉ. सजन अग्रवाल ने उसका ऑपरेशन किया। रिश्तेदारों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से तामेश्वर की मौत हो गई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद डॉ. विक्रम राठिया ने मामले को छिपाने के लिए तामेश्वर को मृत अवस्था में ही आनन-फानन में एम्बुलेंस से रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया। रिश्तेदारों के मुताबिक, मेट्रो अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की मौत काफी पहले हो चुकी थी और उसकी मौत खरसिया में ही हो गई थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नाला निर्माण और पाइपलाइन विस्तार पर एमआईसी की मुहर ...

Related Articles

2

Back to top button