DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदलती जिंदगी

By kadwaghut|23 Nov 2025, 11:35 PM
f X W

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना न केवल घरेलू विद्युत व्यय में कमी ला रही है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है। रायगढ़ जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठा रहे हैं। इसी श्रृंखला में स्प्रिंग वैली कॉलोनी निवासी माधुरी नायक ने अपने घर पर 5 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है।

माधुरी नायक बताती हैं कि सोलर प्लांट लगने से उनके मासिक बिजली बिल में कमी आई है। पहले उनके घर का मासिक बिल 5,000 से 6,000 रुपये आता था, जो अब घटकर मात्र 1,000 से 1,200 रुपये रह गया है। सोलर ऊर्जा से प्राप्त बचत का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। उनका कहना है कि सम्पूर्ण स्थापना प्रक्रिया पारदर्शी रही और योजना के अंतर्गत उन्हें समय पर सब्सिडी भी प्राप्त हुई। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को एक लाख 8 हजार रुपये तक की अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है, साथ ही कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें बैंक : कलेक्टर अभिजीत सिंह...

Related Articles

2

Back to top button