छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : IMD ने छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर जारी किया अपडेट …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 10:38 AM
f X W

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून एक्टिव है. पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश में अबतक हुई सामान्य से 21 प्रतिशत कम है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.इतिहास मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से गुजर रही है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है.

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया. रविवार को प्रदेश के नवागढ़ में 8 सेमी, भटगांव, पिथौरा व भिलाईगढ़ में 7 सेमी, सरायपाली में 6 सेमी, अर्जुन्दा, सोनाखान, सेवरीनारायण, गिरौदपुरी, सरसींवा, बसना, राजनांदगांव में 5 सेमी, लाल बहादुर नगर, चांपा, जांजगीर, पामगढ़ व नगरी में 4 सेमी, धमतरी, कुकरेल, पलारी, बिहनीडीह, घरघोड़ा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins