छत्तीसगढ़

पंजाब चुनाव 2027 से पहले AAP को झटका? पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने किया बड़ा ऐलान

By Admin|10 Nov 2026, 1:21 PM
f X W

तरनतारन.

वेयर हाउस डीएम आत्महत्या मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 न लड़ने की घोषणा कर दी है। घोषणा करते हुए भुल्लर ने पार्टी के समर्थकों का धन्यवाद किया है।

लालजीत भुल्लर की ये घोषणा उनके इंटरनेट मीडिया पेज पर की गई है। अब ये सवाल भी उठने लगा है कि जेल में बैठे मंत्री का अकाउंट कौन चला रहा है।

लालजीत भुल्लर के पेज पर जारी संदेश में लिखा है-
वाहेगुरु जी, दास ने पट्टी हलके के भाई-बहनों की ओर से पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़वाने की इच्छा के बारे में सुना है, लेकिन दास ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। दास पट्टी हलके के सभी भाई-बहनों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता है और दास आपकी भावनाओं के आगे, आपके चरणों में सिर झुकाता है। दास पट्टी हलके के सभी भाई-बहनों का सारी जिंदगी ऋणी रहेगा. जिन भाई-बहनों ने दास का हर समय साथ दिया, सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

2022 में कैरों को हरा बने थे विधायक
साल 2022 में पट्टी हल्के से पहली बार चुनाव लगकर पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराने वाले लालजीत भुल्लर प्रदेश में बनी आप सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। अप्रैल 2020 में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में उनको अमृतसर पुलिस ने नामजद किया और बाद में लुधियाना से उनको गिरफ्तारी हुई। इससे पहले भुल्लर ने उक्त केस की जांच प्रभावित न हो यह कहते कैबिनेट से त्याग पत्र दिया था। जो तुरंत मंजूर कर लिया था।

READ ALSO  CG : कोरबा किसानों को बड़ी सौगात! खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र; 45 गांवों को मिलेगा फायदा, यहां देखें List ...

पत्नी ने निभाई जिम्मेदारी
भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आप सरकार ने पट्‌टी हल्के की जिम्मेदारी पहले पत्नी सुरिंदर पाल कौर भुल्लर दीथी, लेकिन बाद में पहलवान जसकवर सिंह जस्सा को पट्‌टी हल्के का इंचार्ज लगा दिया गया। कुछ समय पूर्व पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बैठक के बाद से राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। कुछ दिन पहले ही पट्टी के जिला परिषद सदस्यों, सरपंचों और पंचों ने प्रेस कांफ्रेंस करके हलका इंचार्ज जसकवर सिंह जस्सा का विरोध किया था और भुल्लर परिवार को ही टिकट देने की पुरजोर मांग उठाई थी। मौजूदा समय में हलका इंचार्ज जसकवर सिंह जस्सा द्वारा आगामी 16 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पट्टी के गांव सबरा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे ठीक पहले पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की इस सोशल मीडिया पोस्ट ने पट्टी हलके की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है। 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button