छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 3:15 PM
f X W

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में मोटर साइकिल चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश महेश पैंकरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं और उसे जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई से एक बार फिर घरघोड़ा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के विरुद्ध अपनी सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष) निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटर साइकिल क्रमांक CG-13-UA-3703 जैन पंडा के घर के सामने खड़ी की थी। बाइक के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल भी रखा था। कुछ देर बाद लौटने पर मोटर साइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वाहन चोरी को थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। शीघ्र ही सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष) निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर बाइक एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और लगभग ₹20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। सहआरोपी विकास चौहान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश पैंकरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है और बाइक चोरी के मामलों में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि घरघोड़ा पुलिस ने एक दिन पहले भी उसे बाइक चोरी के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

READ ALSO  हाई कोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए जज, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins