छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुतला चोरी: पूर्व विधायक ने दिखाया चप्पल भाजपा ​ने अभद्रता की थाने में की शिकायत …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 11:34 AM
f X W

राजनांदगांव l छुरिया भाजपा मंडल ने खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू पर अभद्र गाली गलौज व चप्पल दिखाने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की हैं। छुरिया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर भाजपा पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार को कांग्रेस पीएम का पुतला दहन करने बस स्टैंड चौक पर पहुंची थी। इसी दौरान पूर्व जनपद सदस्य आमीर खान कांग्रेस का बनाया पुतला लेकर भाग निकला। पूर्व विधायक व कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत थाने में की। इसी दौरान वहां भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिनसे पूर्व विधायक छन्नी साहू की तीखीं बहस हुई। पूर्व विधायक ने चप्पल दिखाते हुए नारेबाजी की। मंडल भाजपा अध्यक्ष कांता साहू सहित पदाधिकारियों ने इसे अभद्रता बताते हुए पूर्व विधायक छन्नी साहू के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उन पर कार्रवाई की मांग भाजपा ने की है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र देवांगन ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों ने कार्रवाई के​ लिए ज्ञापन दिया हैं। मामले की जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विद्यालयों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायाधीशों ने बताए अधिकार-सुरक्षा के उपाय ...

Related Articles

2

Back to top button