छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली…

By kadwaghut|01 Oct 2026, 3:27 PM
f X W

कोरबा । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत पाली के ग्राम लाफा में 28 सितंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।

Advertisement
Advertisement

जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिलाओं की भागीदारी से ही मजबूत होगा गांव का लोकतंत्र : वीरेंद्र साहू ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins