छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ…

By lokesh sharma|11 Aug 2026, 12:57 PM
f X W

रायपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज शासकीय दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सोनी ने छात्राओं को कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। विधायक सुनील सोनी ने बच्चों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को एल्बेन्डाजॉल दवा के सेवन की सही विधि की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को दवा सेवन के बाद होने वाले सामान्य दुष्प्रभावों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भेनूज सिन्हा, दानी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान, प्रधान पाठक कांति चंद्राकर, शिक्षिका ज्योति सक्सेना, शिक्षिका मीनू पाण्डेय एवं स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे, एएनएम एवं मितानिन स्टाफ उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धमतरी में पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम, कैंपिंग से लग्जरी होमस्टे तक बनेगा प्लान…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins