छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

By kadwaghut|23 Jul 2026, 1:55 PM
f X W

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर निर्माण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी सत्र में बतरा जलाशय की डिसिल्टिंग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे जलाशय की जल भराव क्षमता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने बांध के हेड स्लूज़ के पैरापेट में गेट एवं रैलिंग लगवाने के निर्देश भी दिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके। मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के अभियंता को कलेक्टर ने जल स्तर की सतत् मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

जिले में लगातार हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रेना जमील ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रही बारिश के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी तरह सजग एवं मुस्तैद रहें, तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें। निरीक्षण के अवसर पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्रीमती तरन्नूम खानम, एसडीओ लोकेश पटेल व अनमोल सांडिल्य उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पटवारी, सचिव एवं संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की वस्तुस्थिति से समय-समय पर एसडीएम व तहसीलदारों को अवगत कराते रहें, जिससे किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को भी सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं राहत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07775-266116 निर्धारित किया गया है, जिस पर आमजन किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल दे सकते हैं, ताकि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा पर्व बनेगा जन-आंदोलन : सांसद बृजमोहन…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins