छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खतरनाक हो चुके मोहारा पुल के गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन…

By lokesh sharma|10 Aug 2026, 1:26 PM
f X W

राजनांदगांव , शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शहर और जिले की जर्जर सड़कों व पुलों को लेकर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन मुख्यालय राजनांदगांव की सड़कें और पुल ही सुरक्षित नहीं हैं, जिससे प्रदेश में विकास के दावों की हकीकत सामने आती है।

Advertisement
Advertisement

मुदलियार ने आरोप लगाया कि स्टेट हाईवे पर स्थित मोहारा पुल में बना बड़ा गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। इसके अलावा महावीर चौक-चिखली मार्ग, भदौरिया चौक-महामाया चौक, कमला कॉलेज रोड-आरके नगर सहित शहर की कई प्रमुख सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालक जोखिम उठाने को मजबूर हैं। जिले की अन्य स्टेट हाईवे और प्रमुख सड़कों की स्थिति खराब है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मानसून शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं करा सका। सरकार केवल विकास के दावे कर रही है। मुदलियार ने चेतावनी दी कि यदि क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins