कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

By kadwaghut|15 Jul 2026, 4:34 PM
f X W

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर ग्राम हेटारकसा, पल्लाहूर और जपमारका के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक नक्सली डम्प से हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई। अभियान के दौरान बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा तथा 40वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एवं प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के निर्देशन में जिले के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में 14 जुलाई को डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा-पल्लाहूर-जपमारका के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डम्प मिला, जहां से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में एक 303 रायफल मैग्जीन सहित, एक बीजीएल लॉन्चर, 303 रायफल के चार कारतूस, एके-47 के 30 कारतूस, एसएलआर के चार कारतूस, 10 बीजीएल सेल, लगभग तीन किलोग्राम का एक टिफिन आईईडी, दो पाइप बम तथा अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीम ने टिफिन आईईडी, पाइप बम और बीजीएल सेल को मौके पर ही डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins