छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: सात जिलों में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, कलेक्टरों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भी शामिल….

By kadwaghut|04 Oct 2025, 12:58 PM
f X W

रायपुर। शिक्षा गुणवत्ता की ओर कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के सात जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सात नए जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : दो बदमाश जेल भेजे गये…

जिन जिलों को केंद्रीय विद्यालय स्थापना के लिए चुना जाना है उनमें बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, प्रस्तावों के आधार पर राज्य शासन केंद्र के मानव संसाधन मंत्रालय से समन्वय कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : गौसेवको ने विभाग में किया अनोखा प्रदर्शन : घायल गाय को नही मिला उपचार, चाय – बिस्किट बांटकर गौसेवको ने किया प्रदर्शन…

हाल ही में शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उन्होंने जिलों में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने पर जोर दिया था। मंत्री की इस पहल के बाद शिक्षा विभाग ने औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ ALSO  CG : निगम आयुक्त ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण…

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : दुकान में लगी भीषण आग, आगजनी में बड़ी धन हानि…

केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने प्रदेश के मौजूदा स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई है। इसके तहत हर साल एक से डेढ़ हजार स्कूलों को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जाएगा।

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon: विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार…

इन स्कूलों में भवनों की मरम्मत, पर्याप्त शिक्षक उपलब्धता और जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनका संचालन सेजेस या सोसायटी की बजाय सीधे शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा।

पीएमश्री,सेजेस, डीएवी स्कूल भी होंगे अपग्रेड

इसके साथ ही पीएमश्री स्कूल, सेजेस, इग्नाइट स्कूल और 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : अधेड़ ने लगायी फांसी…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins