छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नवरात्रि पर चैतन्य देवियों की झांकी की रही धूम, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु…

By kadwaghut|22 Oct 2026, 2:00 PM
f X W

राजनांदगांव , नवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन के नेतृत्व में ज्ञान मानसरोवर में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। जिसके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और इस आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। देवी स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

झांकी का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। आकर्षक सजावट और देवी स्वरूपों की जीवंत प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। झांकी को देखने के लिए शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन किए।

इनमें भागवताचार्य विनोद बिहारी गोस्वामी, भाजपा नेता खूबचंद पारख, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, सुशील कोठारी, सूरज बुद्धदेव, शारदा तिवारी, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सादानी, लायन्स क्लब अध्यक्ष दीपक नवलखा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण डागा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सिन्धी समाज के अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी, डॉ. साधना तिवारी, संजय सिंगी, डॉ. राजेश सादानी आदि शामिल हुए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव ...

Related Articles

Back to top button