उत्तर प्रदेशराज्‍य

लखनऊ दीक्षा समारोह में आगरा के छह डॉक्टर होंगे सम्मानित

By Admin|13 Jul 2026, 6:21 PM
f X W

आगरा
 अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के 15 जुलाई को होने जा रहे दीक्षा समारोह में एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमडी कर चुके दो डॉक्टरों को गोल्ड और दो को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के एक डाक्टर को गोल्ड मेडल और एक और सिल्वर मेडल मिलेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दीक्षा समारोह में किया जाएगा सम्मानित

एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमएस सर्जरी डॉ. अनूप कुमार वार्ष्णेय और एमडी एसपीएम डॉ. शिवांगी अग्रवाल को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एमएस सर्जरी डॉ. सागर और एमएस ईएनटी डॉ. दीपा सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

15 जुलाई को दीक्षा समारोह में एमडी कर चुके डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ बनने से पहले एसएन की संबद्धता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से थी, विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में सबसे ज्यादा मेडल एसएन के मेधावियों को मिलते थे, एमबीबीएस के पहले बैच का दीक्षा समारोह 2027 में होगा। उम्मीद है कि 2027 से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में सबसे ज्यादा मेडल भी एसएन के मेधावियों को मिलेंगे।

मानसिक स्वास्थ्य संस्था एवं चिकित्सालय से एमडी कर चुके डॉ. ललित शर्मा को गोल्ड मेडल और डॉ. दीपावली बंसल को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहार में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम, पछुआ हवा से गिरेगा रात का पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

Related Articles

Back to top button