छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने का मामला, पुलिस के एक्शन के बाद पत्नी पलटी …

By lokesh sharma|13 Jul 2026, 10:07 AM
f X W

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी वसीम मोहम्मद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने वाली पत्नी ने अब अपनी शिकायत वापस ले ली है। वीडियो जारी कर पत्नी ने कहा कि बेटे से देश के खिलाफ नारे लगवाने वाला वीडियो हंसी-मजाक में बनाया गया था। अब उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगवाए। जानकारी के मुताबिक, 29 मई 2026 को कोरबा जिले की रहने वाली 35 साल की महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक जोगीडीपा के रहने वाले वसीम मोहम्मद (43) ने खुद को तलाकशुदा बताया। दोनों की बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। 2021 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय वसीम ने अपनी पहली बीवी और बच्चों के बारे में नहीं बताया था, जबकि उसके पहले से 5 बच्चे हैं। शादी के बाद उसे वसीम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। उसने पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके खुद के 2 बच्चे हैं। महिला ने कहा कि, शादी से पहले वसीम के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बच्चा होने के बाद से वह प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने बोलता था। बच्चे होने के बाद भी रोजा रखवाता था। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति कई बार मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल देता था।

पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम समाज में आने के बाद हिंदू समाज का कोई भी व्यक्ति उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं था। वसीम ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। पीड़िता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के समय वसीम जेल में बंद था। पीड़िता का आरोप है कि वसीम उसके और उसके बच्चों के साथ लगातार मारपीट और अत्याचार करता था। वह उन सभी से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और हिंदुस्तान के खिलाफ गाली-गलौज करने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करता था।

READ ALSO  CG : बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन जिंदगियां छीनी, बाइक को घसीटता रहा वाहन ...

पीड़िता ने बताया कि वह अब वसीम के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और न ही अपने बच्चों को उसके पास छोड़ना चाहती है, क्योंकि वसीम इस समय जेल में बंद है, इसलिए वह शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम मोहम्मद के खिलाफ धारा 85, 351, 152 एवं 197 BNS और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया था। पति की गिरफ्तारी के बाद महिला ने फिर एक वीडियो जारी कर कहा कि, मैंने गुस्से में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है। बच्चे से देश के खिलाफ नारे लगवाने वाला वीडियो मैंने खुद बनाया था। वह सिर्फ हंसी-मजाक के लिए था। मेरे पति ने कोई देशद्रोह काम नहीं किया है। उनके मुंह से वह बात गलती से निकल गई थी।

मैं SP और CSP साहब से माफी मांगना चाहती हूं। मुझे और मेरे पति को माफ कर दिया जाए। यह बात हमारे बंद कमरे की थी। इसे आगे न बढ़ाया जाए। अब यह गलती हमसे दोबारा नहीं होगी। यदि दोबारा ऐसी गलती हुई, तो आप जो भी सजा देना चाहेंगे, हमें मंजूर होगी। मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं है। मैं अपनी इच्छा से अपने पति से समझौता करना चाहती हूं। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की विवेचना की जा रही है। मामले को गंभीरता को देखते हुए जांच की निगरानी डीएसपी उन्नति ठाकुर कर रही हैं, जबकि विवेचना की जिम्मेदारी पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को सौंपी गई है। जांच के तहत न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी वसीम मोहम्मद को 1 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम उसे घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां स्थल का निरीक्षण, पूछताछ और अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की गई। पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO  CG : बीएसपी के 77 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins