मध्य प्रदेशराज्‍य

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल

By Admin|12 Jul 2026, 7:11 PM
f X W

बालाघाट.

Advertisement
Advertisement

रविवार को खरीफ सीजन में धान की रोपाई के लिए निकलीं 18 महिलाएं भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गईं। ग्रामीण महिलाओं से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सभी महिलाएं घायल हो गईं।

हादसा रामपायली थाना क्षेत्र के बटरमारा पुल के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। दो महिलाएं सुनीता गजबिये और सविता लिल्हारे की गंभीर हालत को देखते हुए गोंदिया रेफर किया गया है, जबकि एक महिला का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल ग्राम डोंगरमाली और बिटोली की निवासी हैं।

अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप
उर्मिला लिल्हारे और रेखा उपवंशी ने बताया कि वह रविवार सुबह लगभग 9 बजे अपने गांव (डोंगरमाली) से पिकअप में बैठी थीं। वह सभी नेवरगांव में धान की रोपाई (पराह) लगाने जा रही थीं। तभी बटरमारा पुल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आस्था से विकास तक नई तस्वीर, CM डॉ. यादव बोले- धार्मिक पर्यटन बन रहा विकास का बड़ा माध्यम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins