मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री शर्मा को दी श्रद्धांजलि

By Admin|19 Nov 2025, 9:17 PM
f X W

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री आशीष शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षक श्री शर्मा के परिजन के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में निरीक्षक श्री शर्मा का सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अभूतपूर्व वीरता और साहस का प्रदर्शन किया। हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री शर्मा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जंगलों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शामिल थे। उन्हें पूर्व में भी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस, असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए भारत सरकार ने दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया था।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों पर सवाल, पूर्व CMHO के खिलाफ जांच शुरू

Related Articles

2

Back to top button