छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसानों को मिली राहत, फसल बीमा की दावा राशि का हुआ भुगतान…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 1:18 PM
f X W

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निराकरण, पात्र किसानों के खातों में पहुंची राशि

रायपुर । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा राशि प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने संबंधित बीमा कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र किसानों को उनकी स्वीकृत दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के दौरान प्रत्येक प्रकरण की गंभीरतापूर्वक जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत विकासखंड छुईखदान के ग्राम चोभर निवासी कृषक हरी पटेल को 4,283 रूपए ग्राम सलौनी निवासी दुलरवा वर्मा को 58,623 रूपए तथा विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम चारभाठा निवासी धनसिंह को 21,039 रूपए की दावा राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। दावा राशि प्राप्त होने से किसानों को आर्थिक राहत मिली है।

जिला प्रशासन ने बताया कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम तथा अन्य कारणों से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। शिकायतों के त्वरित निराकरण से किसानों का शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा उन्हें समय पर राहत उपलब्ध हो रही है।

READ ALSO  CG : मत्स्य पालन से सशक्त हुईं जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button