DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : एशियन गेम्स 2026 में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

By kadwaghut|21 Sep 2026, 4:59 PM
f X W

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement


    चौधरी ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों की यह शानदार उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वित्त मंत्री ने रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुनने की क्षमता लौटी, तो पंख लगे सपनों को ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins