DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : हर्रापारा की महिला किसान फूलबासों ने सुगमता पूर्वक बेचा 30.80 क्विंटल धान

By kadwaghut|27 Nov 2025, 4:51 PM
f X W

खरीदी व्यवस्था में सहूलियत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले अंतर्गत छिंदडाड समिति में ग्राम हर्रापारा निवासी 50 वर्षीय महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने सुगमता पूर्वक अपने नाम दर्ज 0.5960 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा का 38.80 क्विंटल धान बेचा उन्होंने खरीदी व्यवस्थाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

महिला किसान फूलबासो सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा दैनिक जरूरतों में खर्च करेंगे। खरीदी केंद्र में उनकी उपस्थिति और व्यवस्थित प्रक्रिया ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है। ऑनलाइन टोकन एवं समिति आधारित टोकन प्रणाली से ग्रामीण अंचल के कृषकों को मिल रही सुविधाएं सरकार के प्रति विश्वास को बढ़ा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG News: जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई 900 ग्राम के बच्चे की जान, वजन बढ़कर 1.35 किलो हुआ

Related Articles

Back to top button