छत्तीसगढ़

CG : भोथीडीह में हुआ जल अर्पण व जनजागरूकता का आयोजन …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 1:26 PM
f X W

सारंगढ़ बिलाईगढ़, । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित ग्राम भोथीडीह में ग्राम पंचायत सरपंच यशोदा चौहान, उप सरपंच प्रमिला पटेल एवं पंचगण की उपस्थिति में जन भागीदारी के साथ ग्राम सभा का आयोजन कर, जल अर्पण दिवस एवम् जन जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय कोरकोटी में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, योजना का संचालन एवं संधारण साथ ही प्रतिमाह जल कर जमा करना , जल का महत्व जल संचयन एवं जल स्त्रोतों के आसपास की साफ सफाई के साथ साथ हैंडपम्प एवं प्रत्येक घर में सोक्ता गढ्ढ़ा बनाने और उसके प्रभावी परिणाम एवं ज्यादा से ज्यादा स्थानीय पेड़ लगाना आदि विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins