छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 3:20 PM
f X W

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा एवं थाना छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ (₹1.48), एक 14 चक्का ट्रक तथा एक माजदा वाहन सहित कुल ₹28.48 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। 09 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोककर जांच की।

Advertisement
Advertisement

वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में ट्रक में लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.08 लाख तथा ट्रक की कीमत लगभग ₹15 लाख आंकी गई। पुलिस ने कुल ₹16.08 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(क), 35(ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को ग्राम बोजिया के पास रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लोहे की छड़, एंगल, वाहनों के टूटे-फूटे पार्ट्स सहित लगभग 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस ने ₹40 हजार मूल्य का कबाड़ एवं ₹12 लाख कीमत का माजदा वाहन, कुल ₹12.40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 13/26 के तहत धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

READ ALSO  भिलाई समेत रिसाली-चरोदा में वार्ड आरक्षण आज, चुनावी समीकरण पर पड़ेगा असर
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins