छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन करते 2 आरोपी हुए गिरफ्तार …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 10:57 AM
f X W

डोंगरगांव I अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि दो व्यक्ति अपने मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 एएफ 3499 में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर करियाटोला शराब भट्ठी की ओर से परिवाहन करते ग्राम कोहका की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम गठित कर व्यक्ति को चिन्हांकित कर कार्यवाही की गई। जिनमें आरोपी रोतेंद्र कुमार श्रीवास, विक्रम ठाकुर दोनों निवासी मानिकपुर के पास 35 पाव व 7 नग देशी शराब और वाहन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  त्योहारी सीजन से पहले मिलावट पर सख्ती, किराना व अनाज दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच; कई नमूने लिए गए

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins