छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला
CG : हेडमास्टर ने शिक्षा विभाग की फजीहत कराई …
सूरजपुर। जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल के समय में शराब के नशे में इतने धुत थे कि वे खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे।
अगली खबर लोड हो रही है...

