छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : स्वतंत्रता दिवस पर GNRF का रक्तदान शिविर, मानवता की सेवा के लिए आगे आए लोग

By lokesh sharma|19 Aug 2026, 10:14 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

मदरसा फैजाने हैदरे कर्रार में हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

राजनांदगांव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, दावते इस्लामी (GNRF) की ओर से शहर के गंज चौक स्थित मदरसा फैजाने हैदरे कर्रार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद शुरू हुआ रक्तदान शिविर देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

शिविर का मुख्य संदेश “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रहा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है। एक यूनिट रक्त भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदाताओं का किया सम्मान

शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। दावते इस्लामी GNRF की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दावते इस्लामी GNRF डिपार्टमेंट के सदस्य उवैस मेमन, हाफिज सोहैल अत्तारी, हाजी मुनव्वर अत्तारी, एजाज अत्तारी, शाहबाज अत्तारी, शब्बीर अत्तारी, इसराइल अत्तारी, नावेद अत्तारी, साजिद अत्तारी और अरबाज अत्तारी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने के साथ ही रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना देश और समाज की सेवा का एक सार्थक माध्यम है।

READ ALSO  CG : चाय की चुस्की बनी जिंदगी की ढाल! नेपाल की बाढ़ में बाल-बाल बचे रायपुर के 5 दोस्त ...

दावते इस्लामी GNRF की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज हमेशा आगे आने को तैयार है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins