छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर में ईद की नमाज अदा की गई …

By lokesh sharma|21 Mar 2026, 12:38 PM
f X W

रायपुर। रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में सुबह बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

Advertisement
Advertisement

इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद को भाईचारे, खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। कठिन रोजे के बाद ईद के दिन लोगों ने नमाज अदाकर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रायपुर शहर जमा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अब्दुल फहीम ने कहा कि, 30 दिन के रमज़ान के रोजे के बाद आज ईद का दिन अल्लाह की तरफ से सारे लोगों के लिए तोहफ़ा है। देश और प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निगम आयुक्त ने ली बैठक, गणेश उत्सव व्यवस्था समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins