मध्य प्रदेश

ओजोन परत बचाने और स्वच्छ भारत की दिशा में कदम, पीएम श्री केवी भोपाल में पखवाड़े की शुरुआत

By Admin|16 Sep 2025, 5:42 PM
f X W

भोपाल
 पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल में आज अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व को रेखांकित करना था।  

कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक कक्ष के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य-नाटिका से हुई, जिसे प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती नीलेश कुशवाहा ने तैयार किया था। इस प्रस्तुति ने ओज़ोन परत की रक्षा का सशक्त संदेश दिया। इसके बाद माध्यमिक स्तर के छात्रों ने विज्ञान शिक्षिका श्रीमती ममता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ओज़ोन परत के निर्माण, उसके महत्व और प्रदूषण व रासायनिक गैसों के कारण होने वाले क्षरण पर विस्तृत एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की।  

विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।  

इसी अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का भी शुभारंभ हुआ। इसके अंतर्गत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे बैनरों और नारों के साथ स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छ भारत का संदेश पूरे उत्साह से दिया।  

कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर ओज़ोन परत संरक्षण एवं स्वच्छता के संकल्प को दोहराया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बजरंग भक्त मंडल ने की 625 किलो हरे चारे की सेवा, जयारोग्य अस्पताल परिसर में किया भोजन वितरण

Related Articles

2

Back to top button