छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में लिफ्ट सुरक्षा पर सवाल, एक और घटना में आईएएस अफसर की पत्नी फंसी …

By kadwaghut|02 May 2026, 3:43 PM
f X W

रायपुर । राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और मामला सामने आया है, जहां आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गईं।

जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी किसी निजी काम से कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में ही अटक गई। करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहने से वह घबरा गईं। सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों और तकनीकी टीम ने पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

इससे पहले करेंसी टॉवर में एसीएस ऋचा शर्मा भी लिफ्ट में फंस चुकी हैं। उस घटना में इमरजेंसी अलार्म और नेटवर्क जैसी सुविधाएं भी काम नहीं कर रही थीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में डर और नाराजगी बढ़ रही है। नगर निगम और संबंधित विभागों से अब सख्त कार्रवाई और लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट की मांग तेज हो गई है।

हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इन घटनाओं के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर: CM विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button