छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

By lokesh sharma|30 Jun 2026, 12:27 PM
f X W

सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित कुमार और एसपी श्री किरण चव्हाण के द्वारा मराईगुड़ा वन में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसी प्रकार बस स्टैंड सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बंद पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पार्षद श्री रंजीत बारठ, रमेश कर्मा, अनिल, सीएमएचओ डॉ आरके सिंह, डॉ प्रदीप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लगभग 38518 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 389 बूथ और 1117 कर्मियों की तैनाती

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्राकर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 39 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह अभियान 28, 29 एवं 30 जून तक तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगी। इसके लिए जिले भर में कुल 389 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग 1117 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दो दिन में मिले दो विशाल अजगर, लोगों में दहशत ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins