छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सड़कों पर सामान फैलाकर लगा रहे दुकानें, जाम में फंस रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | नगर निगम की समझाइश के बाद भी बाजार क्षेत्र में सड़कों पर सामान फैलाया जा रहा है। दुकानदार अपना सामान सड़क पर रख रहे हैं। इससे सकरी सड़क में जाम की स्थिति बन रही है। खासकर शाम के वक्त ऐसी मनमानी से रोजाना ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
कार्रवाई नहीं होने के चलते ऐसी स्थिति बनी हुई है। पहले ही बाजार क्षेत्र की सड़कें काफी संकरी है। उस पर अतिक्रमण कर सामान रखने से आम लोगों को तकलीफ हो रही है।
अगली खबर लोड हो रही है...




