छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 10:39 AM
f X W

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज की है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, उमदा निवासी नेहा मिश्रा ने 25 जून को पुरानी भिलाई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। नेहा पिछले पांच वर्षों से ग्राम उमदा में ग्राहक सेवा केंद्र चलाती हैं। शिकायत में बताया गया है कि कुछ समय पहले सागर साहू अपने साथी पुष्पराज सिंह के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के बहाने उनके कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने बातचीत को तोड़-मरोड़कर वीडियो तैयार किया और उसे समाचार के रूप में वायरल करने की प्लानिंग की।

महिला ने आरोप लगाया है कि 3 जून को वीडियो हटाने के बदले उनसे 50 हजार रुपए की मांग की गई। बदनामी के डर से नेहा ने अपनी जमा पूंजी से 35 हजार रुपए आरोपियों को दिए। शिकायत के अनुसार, रकम मिलने के बाद वीडियो हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में आरोपियों ने उनसे फिर दो लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर महिला को बदनाम करने और नए वीडियो जारी करने की धमकी दी गई।शिकायत में यह भी कहा गया है कि दो लाख रुपए न देने पर आरोपियों ने तीन से अधिक अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और उन्हें अपने ग्राहक सेवा केंद्र जाने में भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है।महिला ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला को इस तरह की कथित साजिश का शिकार न होना पड़े। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद शुरुआती तौर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO  10 साल से बिस्तर पर पड़े शशिकांत को CM साय की मदद का भरोसा, इलाज की जगी उम्मीद
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins