कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : हमारी आन, बान और शान है तिरंगा : जसविंदर बग्गा

By lokesh sharma|09 Aug 2026, 4:37 PM
f X W

कवर्धा । बोड़ला के हिन्दू संगम स्थल में भाजपा बोड़ला मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से विमर्श करते हुए जसविंदर बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान आजादी के गौरव और प्रतीक तिरंगा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराकर हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, गली गली जाकर नागरिकों को तिरंगा वितरित कर उन्हें घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। यह अभियान भारतवासियों में ध्वज के प्रति सम्मान व देश के प्रति देशभक्ति की भावना जगाने में मदद करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भी 11 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता अभियान में व्यापक भागीदारी करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरुकता लाई जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी धुर्वे ने कहा, तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। हम बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद करते हुए देशभक्ति की भावना जागृत करेंगे। मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन धुर्वे ने कहा, बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

11 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
बैठक में ये भी तय किया गया कि राष्ट्र भाव के जागरण और तिरंगा के सम्मान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बोड़ला नगर में आने वाले 11 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा दोपहर 1 बजे प्रारम्भ होगी. इस यात्रा में बोड़ला मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम नागरिक, व्यापारी, किसान, विद्यार्थी, खिलाड़ी और राष्ट्र प्रेमी नागरिक शामिल होंगे।

READ ALSO  शादीशुदा या तलाकशुदा बेटी को अनुकंपा नौकरी से वंचित करना गलत, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins