DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : एग्रीस्टेक पोर्टल में छूटे हुए खसरों को जुड़वाने धान खरीदी केंद्र स्तर पर शिविर आयोजित

By kadwaghut|05 Dec 2025, 3:34 PM
f X W

जिले में लंबित खसरों की संख्या 9811

Advertisement
Advertisement

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी हेतु भारत सरकार कृषि मंत्रालय के एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत कृषकों के ऐसे खसरे जो यूनिफाईड फार्मर पोर्टल में पंजीकृत थे, वे कैरी फारवर्ड हो गए हैं, परंतु वो समस्त खसरे एग्रीस्टेक में फार्मर आईडी के साथ लिंक नहीं है। किसानों को धान विक्रय में असुविधा नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी छूटे हुए खसरों को एग्रीस्टेक पोर्टल में यूएफआर (अपडेट फार्मर रिक्वेस्ट) के माध्यम से जोड़ा जाना है, ताकि समिति स्तर पर ये सभी खसरे धान खरीदी हेतु उपलब्ध हो सके। जिले में वर्तमान में लंबित खसरों की संख्या 9811 है। जिला प्रशासन द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में यूएफआर करने के लिए सभी धान खरीदी केंद्र स्तर पर शिविर आयोजित करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिले के किसानों से अपील की है कि लंबित खसरों का समितियों में आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाईल नंबर एवं भूमि विवरण सहित उपस्थित होकर अपने छूटे हुए खसरों को जोड़ करा लेवे, ताकि धान बिक्री में उन्हें कोई परेशान नहीं हो।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins