छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शीतला मंदिर रोड पर आपत्तिजनक नारा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिटवाया ……

By kadwaghut|24 Jun 2026, 9:57 PM
f X W

राजनांदगांव: शीतला मंदिर रोड की दीवार पर आपत्तिजनक नारा, शहर में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। शहर के शीतला मंदिर रोड स्थित एक दीवार पर आपत्तिजनक नारा लिखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नारा लिखे जाने की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्दों को मिटवाया। बताया जा रहा है कि दीवार पर लिखा नारा शहर में चर्चा का विषय बन गया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल बिगड़ने से पहले ही कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि शहर का माहौल खराब करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दीवार पर आपत्तिजनक नारा किसने लिखा और इसके पीछे क्या मंशा थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव समारोह में केदार कश्यप ने सम्मानित किए शिक्षक

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins