DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 4:09 PM
f X W

रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या अनीता कुजूर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क को संतुलित कर व्यक्ति को प्रकृति एवं स्वयं से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि तनाव और चिंता को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी हिमांशु सोनी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है तथा जीवन में संतुलन और ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, हलासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी भी दी।

READ ALSO  CG : राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सीएम साय को लिखा पत्र, दी शुभकामनाएं...

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नमंच एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सलीम खान, शिक्षकगण विजयकांत तिवारी, प्रेमशंकर चौधरी,अनवर हुसैन, राजेश यादव, रणवीर केरकेट्टा, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button