छत्तीसगढ़

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 12:04 PM
f X W

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना गंडई पुलिस ने ग्राम बिरनपुरखुर्द में बरगद पेड़ के नीचे जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौठान के पास 52 पत्ती ताश के साथ रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र गंधर्व (30), भागवत निषाद (22) और अनिल निषाद (24) के रूप में हुई है, जो सभी बिरनपुरखुर्द गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकद राशि और फड़ से कुल 640 रुपये बरामद किए गए, साथ ही 52 पत्ती ताश भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर मनाया जन्मदिन, CG के नायब तहसीलदार का वीडियो चर्चा में

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button