छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : विधायक पुरंदर मिश्रा ने जवाहर नगर मंडल के प्रबुद्धजनों से की मुलाकात…

By lokesh sharma|21 Jun 2026, 1:36 PM
f X W

केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सुशासन और उपलब्धियों पर की चर्चा
रायपुर । भाजपा जवाहर नगर मंडल क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने जवाहर नगर मंडल अंतर्गत क्षेत्र में निवासरत समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, वरिष्ठ व्यापारियों, पूर्व भाजपा वरिष्ठ नेताओं एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट की।

सौजन्य मुलाकात के दौरान विधायक मिश्रा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां समाज के हर वर्ग को सशक्त बना रही हैं और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, वार्ड 27 के पार्षद अवतार बागल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, मोहन साहू, कामता साहू, दीपक तन्ना के साथ बड़ी संख्या में जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल का निधन, CM साय ने जताया गहरा शोक ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button