मध्य प्रदेशराज्‍य

NEET री-एग्जाम से पहले सेंध, सुरक्षा उपकरण चोरी मामले में दो आरोपी दबोचे गए

By Admin|20 Jun 2026, 10:14 PM
f X W

महू

 नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पूर्व महू के शासकीय भेरूलाल पाटीदार स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित बनाए गए परीक्षा केंद्र से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की घटना हुई है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए हैं। घटना ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि प्रशासन ने परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाने का दावा किया है।
कैमरे चोरी की घटना हुई कैद

जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वाणिज्य संकाय भवन में बनाए केंद्र में 240 और प्रशासनिक भवन में बनाए गए केंद्र में 480 इस तरह कुल 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर 18-18 कैमरे लगाए गए हैं।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बेटी की शादी के लिए ₹1 लाख की सरकारी मदद, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

Related Articles

Back to top button