DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान

By lokesh sharma|17 Jun 2026, 4:44 PM
f X W

सहकारी समिति बनी किसानों की ताकत, खेती हुई आसान और उत्पादन की बढ़ी उम्मीद

Advertisement
Advertisement

एमसीबी / खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि लाखों किसानों के सपनों और मेहनत का आधार है। जब किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं, तो उनकी मेहनत को नई दिशा और विश्वास मिलता है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के किसान संजय कुमार यादव की कहानी इसी विश्वास और सकारात्मक बदलाव की मिसाल है। ग्राम खिरकी निवासी संजय कुमार यादव इस खरीफ सीजन में लगभग 1.80 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी सबसे बड़ी चिंता समय पर खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर थी। लेकिन शासन की किसान हितैषी पहल और सहकारी समिति की सक्रिय व्यवस्था ने उनकी यह चिंता दूर कर दी।


जनकपुर शाखा की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संजय यादव को उन्नत किस्म के धान बीज, डीएपी, नैनो डीएपी तथा यूरिया समय पर और सहजता से उपलब्ध कराया गया। कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता ने उन्हें खेती की तैयारियां बिना किसी व्यवधान के शुरू करने का अवसर दिया। अब वे बेहतर उत्पादन और अच्छी आय की उम्मीद के साथ अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं।
संजय कुमार यादव बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में खाद और बीज की व्यवस्था के लिए कई जगहों पर जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी होने के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। कई बार आवश्यक सामग्री समय पर नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित होता था। लेकिन अब सहकारी समिति के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध हो जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

READ ALSO  CG : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि


वे कहते हैं कि समय पर खाद और बीज मिलना किसानों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे खेती की लागत नियंत्रित रहती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ अब वास्तव में गांवों तक पहुंच रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। संजय यादव ने राज्य शासन, सहकारिता विभाग एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही हैं। इससे खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।


जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बन रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। संजय कुमार यादव जैसे किसानों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब शासन की योजनाएं सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा नहीं देती, बल्कि जीवन में बदलाव और विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins