छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी …

By lokesh sharma|17 Jun 2026, 4:28 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने किसानों, मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गईं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर का असर भी देखने को मिला। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के और अधिक हिस्सों के साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार तक समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना होते हुए दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

READ ALSO  CG : युवक पर एयरगन से फायर कर फरार आरोपी ग्वालियर स्टेशन से गिरफ्तार ...

तेज हवाओं से बढ़ सकता है खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज आंधी और तूफान के दौरान पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग्स और बैनर गिरने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रदेश का तापमान
प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान:
रायपुर (लालपुर) – 40.2°C
माना एयरपोर्ट – 40.5°C
बिलासपुर – 42.0°C
पेंड्रारोड – 37.8°C
अंबिकापुर – 37.4°C
जगदलपुर – 38.0°C
दुर्ग – 38.9°C

आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins