छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दिग्विजय महाविद्यालय में हंगामा, छात्र संगठनों के हस्तक्षेप के बाद लौटाए गए फोन

By kadwaghut|16 Feb 2026, 7:40 PM
f X W

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सोमवार सुबह उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब प्राचार्य द्वारा कैंपस में मोबाइल उपयोग कर रहे छात्रों के फोन जप्त कर लिए गए। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में कुछ छात्र कैंपस के पास बैठे हुए अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान प्राचार्य निरीक्षण के लिए परिसर में पहुंचीं। छात्रों के हाथ में मोबाइल देख उन्होंने बिना किसी पूर्व चेतावनी के करीब 15–20 छात्रों के मोबाइल फोन जप्त कर कार्यालय में जमा करवा दिए।

छात्रों का आरोप — पढ़ाई के लिए कर रहे थे उपयोग

छात्रों का कहना है कि वे मोबाइल का उपयोग संबंधित विषय और अध्ययन सामग्री देखने के लिए कर रहे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने बार-बार अनुरोध किया कि मोबाइल वापस कर दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और मोबाइल दो दिनों तक कार्यालय में जमा रखने की बात कही गई।

छात्र संगठनों की एंट्री, बढ़ा विवाद

घटना की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई और एबीवीपी के पदाधिकारी महाविद्यालय पहुंचे और प्राचार्य से चर्चा की। छात्र संगठनों ने मोबाइल जप्त करने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और तत्काल मोबाइल लौटाने की मांग की।

इस दौरान कॉलेज परिसर में नारेबाजी भी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ता देख महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक मौके पर पहुंचे और समझाइश दी।

आधे घंटे बाद सुलझा मामला

करीब आधे घंटे तक चले विवाद और चर्चा के बाद प्राचार्य ने छात्रों के मोबाइल लौटाने का निर्णय लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

READ ALSO  CG : जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन, देश में चौथा तो छत्तीसगढ़ में नंबर 1 ...

छात्र संगठनों का कहना है कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले छात्रों को स्पष्ट निर्देश और नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए। वहीं कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read Also: CG : राजनांदगांव केमिकल फैक्ट्री में आगजनी की बड़ी घटना …

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins