छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 4.136 किलो गांजा जब्त …

By lokesh sharma|16 Jun 2026, 11:36 AM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस ने एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.136 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को थाना

Advertisement
Advertisement

सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडित रविशंकर शुक्ल हेलिपैड की दीवार के पास स्थित झाड़ियों और घुरवा क्षेत्र के समीप एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जनरैल सिंह पिता हरवंश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास, कुकुरबेड़ा, आमानाका, थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया। पुलिस द्वारा वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के पास रखी बोरी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरी में गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ का वजन कराया गया, जिसमें कुल 4.136 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त कर उसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,05,000 रुपये आंकी है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 125/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला कायम किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। मामले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। रायपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि शहर में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

READ ALSO  CG : घर विवाद में बड़े भाई पर टंगिये से हमला फरार आरोपी गिरफ्तार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins