छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाई लड़की की आवाज से किया ब्लैकमेल…
राजनांदगांव , सोशल मीडिया में महिलाओं के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालबाग पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी लड़की की आवाज निकालकर फोन से बातें कर झांसे में लेता था।
पुलिस ने बताया कि जिला केसीजी के रहने वाला आरोपी दीपक कुमार बघेल महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाता था। इसके बाद युवाओं से दोस्ती करता था। फोन पर लड़की की आवाज निकालकर बातें करता। इसके बाद रुपए की मांग करता। रुपए नहीं देने पर अलग-अलग ढंग से ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने आरोपी दीपक बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
अगली खबर लोड हो रही है...




