गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 5:00 PM
f X W

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए 

Advertisement
Advertisement

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होगी, सुविधाओं के अनुरुप परीक्षा परिणाम भी बेहतर आना चाहिए।

उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक का सार्वजनिक सम्मान होना चाहिए। शिक्षक स्वयं अनुशासित रहें, आपका पढ़ाया विद्यार्थी जब कामयाब होता है तो गर्व से सिर उंचा उठता है। शिक्षक की प्रतिभा एवं  काबिलियत का सहीं उपयोग हो। उन्होंने विद्यार्थियों को संवारने, उनका मार्गदर्शन करने, उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाने कहा। उन्होंने कहा कि पढ़ाने का तरीका सरल एवं रोचक हो। मेहनत का परिणाम दिखना चाहिए। मेहनत के साथ-साथ लगातार अभ्यास भी जरुरी है। 


    बैठक में सभी प्राचायों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों ने कलेक्टर के निर्देशों और अपेक्षाओं के अनुरुप कार्य करने और बेहतर परीक्षा परिणाम लाने भरोसा दिया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, विद्यार्थियों के आधार सत्यापन एवं एमबीयू की स्थिति, अपार आईडी निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, जर्जर एवं मरम्मत योग्य विद्यालय भवनों की जानकारी, विद्यालयों की साफ-सफाई एवं प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, डाइट के प्राचार्य जेपी पुष्प एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। 

READ ALSO  CG : महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins